उत्तर प्रदेशचंदौली

60 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आठवां दिन: मचवा में लगाए गए फलदार, औषधीय और छायादार पौधे

रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

रिपोर्ट: अवधेश राय 

चंदौली। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के तहत अभियान के आठवें दिन ग्राम सभा मचवा में समाजसेवी अरविंद पांडेय के आवास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह अभियान राहुल एजुकेशन ग्रुप, मुंबई के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिवस (20 जुलाई) के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। समिति पिछले आठ वर्षों से लगातार सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के दौरान 12 फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “एक वृक्ष, सौ संतानों के समान होता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी करे।

कार्यक्रम में सोमारु बिंद, अन्नु पांडेय, राजन तिवारी, अश्वनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button