विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया, अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर दिया सेवा का संदेश

रिपोर्ट: गणपत राय
धानापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंड विकास कार्यालय धानापुर में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सहित ब्लॉक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने पौधारोपण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है, क्योंकि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल, जलवायु संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश प्रसाद की उपस्थिति में मरीजों को फल वितरित किए गए।
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम हुई है। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, गोपाल बिंद, ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, विमल सिंह दादा, बीसीपीएम विनय कुमार, प्रधान विनोद बिंद, प्रधान रामजी कुशवाहा, प्रधान विकास राजभर, छोटू, प्रधान भरत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



