राष्ट्रीय

रांची में UPSC-JSSC भ्रष्टाचार के विरोध में छात्रों की आवाज बुलंद, भूख हड़ताल को मिला समर्थन

सैय्यदराजा के अंकित सिंह ‘हनी’ आंदोलन में शामिल, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग तेज

रिपोर्ट: गणपत राय 

रांची, झारखंड। UPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र नाथ महतो द्वारा संचालित भूख हड़ताल में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित सिंह ‘हनी’ रांची पहुंचे और भूख हड़ताल स्थल पर छात्रों के समर्थन में शामिल हुए। अंकित सिंह ‘हनी’ चंदौली जनपद के सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बगही कुंभापुर के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अंकित सिंह ‘हनी’ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं। यदि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो यह लाखों युवाओं के विश्वास पर चोट है। उन्होंने कहा कि वे देशभर के छात्रों के साथ खड़े हैं और न्याय की इस लड़ाई में सहभागी रहेंगे।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने भी कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और शिक्षा व रोजगार की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए।

आंदोलन के दौरान छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की मांग को लेकर

Related Articles

Back to top button