उत्तर प्रदेशचंदौली

सैयदराजा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को आजाद अधिकार सेना ने बनाया प्रत्याशी

पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 382-सैयदराजा सीट पर घोषित की उम्मीदवारी

रिपोर्ट: गणपत राय 

चंदौली: आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चंदौली की 382-सैयदराजा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप जारी कर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

उमेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है।

पार्टी के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण उमेश सिंह को स्थानीय परिस्थितियों, जमीनी समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों का व्यापक अनुभव है। वे लंबे समय तक ‘जनता के रिपोर्टर’ के तौर पर क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाते रहे हैं।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उमेश सिंह पार्टी की विचारधारा के अनुरूप अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उमेश सिंह सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button