उत्तर प्रदेशचंदौली
16 लाख की ठगी का खुलासा: पुलिस ने 7 शातिर आरोपियों को दबोचा
12 घंटे के अंदर 7 शातिर आरोपी दबोचे गए, 15.80 लाख रुपये बरामद; असली सोना दिखाकर करते थे ठगी

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स से 16 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शशि ज्वैलर्स के संचालक के साथ संगठित गिरोह ने पहले असली सोना दिखाकर भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम लेकर नकली धातु थमा कर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर 7 शातिर अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15.80 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में घूमकर इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पहले छोटे लेन-देन में असली सामान देकर भरोसा बनाते थे, फिर बड़ी रकम लेकर नकली सामान देकर फरार हो जाते थे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



