उत्तर प्रदेशचंदौली

घर में बिजली का काम करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली के रैथा गांव का निवासी था मृतक कलजीत यादव, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

रिपोर्ट: अवधेश राय 

चंदौली: जिले के रैथा ग्राम सभा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कलजीत यादव, पुत्र विजय यादव, निवासी ग्राम सभा रैथा, जिला चंदौली के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, कलजीत यादव अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक तार में करंट दौड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल कमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को चंदौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता विजय यादव के दो बेटों में सबसे बड़ा था। युवक की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।

नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। पुलिस या प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि होने पर तथ्यों में बदलाव संभव है।

Related Articles

Back to top button