अंतरराष्ट्रीय

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक दिखा उत्साह, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

मधुबन विधानसभा में युवा नेता विक्की कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर सेवा, समर्पण और संगठन की ताकत पर दिया जोर

बिहार। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

युवा नेता विक्की कुमार सिंह ने बूथ संख्या 18 पर पहुंचकर बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए पार्टी के मूल मंत्र सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 से शुरू हुआ भाजपा का सफर संघर्ष, विचारधारा और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। सीमित संसाधनों और कम सीटों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत बनाना ही पार्टी की असली ताकत है और इसी के आधार पर भविष्य की जीत तय होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशपुरन कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष संतोष साहनी, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अब्दुल करीम, युवा नेता रविंद्र पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

अंत में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button