खेलवाराणसी

वाराणसी में 1 मई को सजेगा हैंडबॉल का महाकुंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

150 खिलाड़ी और 25 ऑफिशियल होंगे शामिल, विजेताओं को नगद पुरस्कार और मेडल

वाराणसी में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सत्यभामा पाण्डेय मेमोरियल जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 1 मई को सुबह 7:00 बजे से वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर के प्रांगण में आयोजित होगी।

एस एन पांडे खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सत्यभामा पांडेय की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी। आयोजन में लगभग 150 खिलाड़ी और 25 ऑफिशियल की सहभागिता रहेगी।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 2100 रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने इसे सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Back to top button