सोनभद्र
अज्ञात बदमाशों ने क्रेशर व्यवसायी को उतारा मौत के घाट
क्रेशर प्लांट पर सोते समय सिर कुचलकर की गई हत्या, खनन कारोबार में दहशत
रिपोर्ट: गणपत राय
सोनभद्र: जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास स्थित एक क्रेशर प्लांट पर अज्ञात बदमाशों ने क्रेशर व्यवसायी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने क्रेशर प्लांट पर सोते समय उनके सिर को कुचलकर हत्या को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं खनन और क्रेशर व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।