बजट 2026
केंद्रीय बजट में अधिवक्ताओं के लिए कोई कल्याण योजना नहीं, शिक्षा को मिला न्यूनतम बजट
वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने जताई नाराजगी, कहा गरीब बच्चों की पढ़ाई पर केंद्र की उपेक्षा
रिपोर्ट: गणपत राय
आज पेश किए गए केंद्रीय बजट में अधिवक्ताओं के लिए कोई अधिवक्ता कल्याण योजना शामिल नहीं की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि देश का अधिवक्ता सर्दी, गर्मी और बरसात में भी अपने घर-परिवार को त्याग कर न्यायालय जाकर न्याय दिलाने का काम करता है।
उन्होंने बजट में शिक्षा के लिए मात्र 1.39 लाख करोड़ रुपए, यानी कुल बजट का सिर्फ 2.6% आवंटित किए जाने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे केंद्र सरकार का इरादा साफ नजर आता है कि गरीब बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और शिक्षा का स्तर गिराकर बच्चों को प्रभावित किया जा रहा है।
संतोष कुमार पाठक ने कहा कि यह कदम देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है और शिक्षा के प्रति सरकारी नीति पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।
