उत्तर प्रदेशचंदौली

साइकिल के निशान को मजबूत करने उतरे सपाई, बरहन में बीएलए-बूथ प्रभारियों का भव्य सम्मान समारोह

एसआईआर अभियान में मेहनत करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया सम्मान, पीडीए मिशन पर हुआ मंथन

रिपोर्ट: अवधेश राय 

चंदौली। समाजवादी विचारधारा की पहचान साइकिल के निशान को मजबूती देने के उद्देश्य से सोमवार को स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज महिला महाविद्यालय, बरहन में समाजवादी पार्टी द्वारा बीएलए, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलारे राजभर, सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले बूथ प्रभारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा पीडीए मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलारे राजभर ने कहा कि “हर बूथ पर पीडीए का पहरा और सामाजिक न्याय का संकल्प ही समाजवादी आंदोलन की असली ताकत है।” उन्होंने एसआईआर अभियान में बीएलए और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहनीय बताते हुए उन्हें बधाई दी।

सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं ने अनुकरणीय मेहनत की है। अब दूसरे चरण में प्रहरी बनकर विपक्ष की साजिशों को नाकाम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा से लड़ाई जीतने के लिए हर सपाई को साइकिल के नीचे एकजुट होना होगा।

पूर्व सांसद डॉ. रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादियों को इतिहास से सीख लेकर सच और झूठ का फर्क समझना होगा। केवल सोशल मीडिया नहीं, बल्कि जमीन पर संघर्ष से ही सत्ता का रास्ता तय होगा।

पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने एसआईआर अभियान में सतर्कता के साथ काम करने की अपील की।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की मंशा सफल नहीं होगी। पहले चरण में बीएलए और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा पीछे रही है और दूसरे चरण में भी लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिपं सदस्य अंजनी सिंह, प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने की, जबकि संचालन रामजनम यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button