श्री सेवा सामाजिक संस्था ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल, शाल और शीतकालीन सामग्री
दुलहीपुर, मुहम्मदपुर, गंगहेरा और रंगोली गांव में वृद्धों व बच्चों को मिला सहारा, सैकड़ों लाभार्थियों को राहत

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली। दुलहीपुर क्षेत्र में श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। संस्था की ओर से मुहम्मदपुर गांव स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे लगभग 27 वृद्ध महिला-पुरुषों को कंबल, शाल, तिलकुट के साथ ही खर्च हेतु नकद राशि वितरित की गई।
इसके पश्चात ग्राम पुरैनी स्थित सन राइज पब्लिक स्कूल में लगभग 40 बच्चों को तिलकुट, जूते-मोजे, फूल स्वेटर और जैकेट का वितरण किया गया। वहीं गंगहेरा गांव के एकल विद्यालय के 35 बच्चों को भी जूते-मोजे, स्वेटर और तिलकुट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में रंगोली गांव में 35 बच्चों को जूते-मोजे व स्वेटर वितरित किए गए, साथ ही गांव की लगभग 25 वृद्ध महिलाओं को शाल और करीब 20 वृद्ध पुरुषों को कंबल दिए गए। संस्था द्वारा इससे पूर्व वनवासी एवं अन्य क्षेत्रों में भी करीब 850 कंबलों का वितरण किया जा चुका है।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि कोरोना काल में बनारस और मुगलसराय के 65 मित्रों को जोड़कर संस्था का गठन किया गया था। तब से अब तक संस्था लगातार जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य कर रही है।
इस अवसर पर वाराणसी प्रभारी तरुण मोटवानी, सचिव विक्रम चौधरी, महामंत्री आलोक सिंह, संगठन मंत्री नरेंद्र अरोड़ा, संरक्षक काशी जायसवाल, अभय तिवारी, मनोज, विष्णु पटेल, प्रभु पटेल, राजेश पटेल, संतोष कुमार, ग्राम प्रधान पति संग्राम सिंह, एकल विद्यालय से संजय भारती सहित अन्य शिक्षा मित्र व ग्रामीण मौजूद रहे।



