शिक्षा

आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘दंगल’ का आयोजन

RS Shivmurti Public School organised a two-day annual sports festival 'Dangal'.

 

वाराणसी के रोहनिया स्थित आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘दंगल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष खेल महोत्सव की थीम “संकल्प से सफलता तक” रही। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

खेल महोत्सव ‘दंगल’ के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से सम्मानित मिर्जापुर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधुरिमा तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी ऊर्जा, कौशल और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि मधुरिमा तिवारी ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति और धैर्य के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल महोत्सव ‘दंगल’ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होती है।

वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने बताया कि ‘दंगल’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग और खेल भावना का महत्व समझाना है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न एथलेटिक इवेंट्स, टीम गेम्स और व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ सहभागिता की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।

Related Articles

Back to top button