चंदौली

विराट हिंदू सम्मेलन में दिखी एकजुटता, हिंदू राष्ट्र के प्रति सशक्त बनने का आह्वान

The grand Hindu convention saw unity, a call to empower the Hindu nation.

दुल्हीपुर क्षेत्र के करवत स्थित मां विंध्यवासिनी लॉन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए और हिंदू राष्ट्र के प्रति एकजुट व सशक्त बनने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्रभूषण जी महाराज ने भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में महाराज जी ने कहा कि हम सभी हिंदू राष्ट्र में जन्मे हैं और हिंदू धर्म ही ऐसा धर्म है जो सबको मान-सम्मान देता है और सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति के चलते बच्चे धीरे-धीरे हिंदू संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। इस पर उन्होंने माताओं और बहनों से करबद्ध प्रार्थना करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को हिंदू संस्कारों और हिंदू राष्ट्र की भावना से जोड़कर रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश कांत राय जी ने कहा कि समाज के निचले तबके के लोगों को ऊपर उठाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। यदि समाज से बहिष्कृत लोगों को सम्मानजनक कार्य देकर मुख्यधारा से जोड़ा जाए, तो हिंदू समाज और अधिक संगठित हो सकेगा।

जिला कारवां जय प्रकाश जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि छुआछूत जैसी भावनाओं को बढ़ावा देकर कुछ लोगों ने हिंदुत्व को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी से अपील की कि आपसी बंटवारे से हिंदू समाज का नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म प्रकृति पूजक है, जहां पीपल, नीम, बरगद, तुलसी जैसे वृक्षों को देवी-देवताओं के रूप में पूजकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर राधिका गुप्ता, डॉ. संतोष गुप्ता (एबीएस हॉस्पिटल), विष्णु पटेल, बृजेश शर्मा, रामभरोस, नितिन जी, सुमंत सर, बबलू मद्धेशिया, पवन प्रजापति, विनोद कुमार, पवन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन जय कुमार गुप्ता (आयोजक, रामनवमी शोभायात्रा) द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button