राज्य

अंकित जायसवाल के जन्मदिन पर नवयुवक जन सेवा समिति ने किया कंबल वितरण, मानव सेवा का दिया संदेश

वाराणसी। नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वावधान में “मानव सेवा ही धर्म” के संकल्प के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में बाबा कीनाराम मेडिकल अस्पताल (कमलापति हॉस्पिटल) में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, नौबतपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अमित सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नवयुवक जन सेवा समिति लगातार निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है।

समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया और कमलापति हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर सामाजिक कार्य करने से समाज में अच्छा संदेश जाता है और दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा, जवाहर पांडे, अमन अली, गोमसी मोदनवाल, हिमांशु मोदनवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button