उत्तर प्रदेशचंदौली

NSUI नेताओं से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में चंदौली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा गया ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली में 14 जनवरी को ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने NSUI नेताओं के साथ हुए कथित पुलिसिया दुर्व्यवहार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी चंदौली को सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि 11 जनवरी 2026 को वाराणसी में SIR, वोट चोरी और मनरेगा समाप्त किए जाने के विरोध में NSUI कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष बरुन चौधरी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान भाजपा के इशारे पर पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, बल्कि NSUI नेताओं के घरों तक जाकर उनके परिजनों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशान किया गया। कांग्रेस पार्टी इस कथित पुलिसिया उत्पीड़न का कड़ा विरोध करती है। ज़िलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button