स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा देवनाथ सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली जनपद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा देवनाथ सिंह की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में सैयदराजा के लोकप्रिय विधायक सुशील सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बरहनी के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह और सकलडीहा के ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने दादा देवनाथ सिंह के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह, विनोद सिंह, चंदन सिंह, समर बहादुर सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में काकू राय, गुड्डू पांडे, अशोक मिश्रा सहित अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की वजह से ही देश को आजादी मिली है। ऐसे महान सेनानियों की स्मृति को संजोकर रखना और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दादा देवनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



