सुल्तानपुर की गौशाला का डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नीरज सिन्हा

रिपोर्ट: गणपत राय
इलिया क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित काजी हाउस गौशाला का गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या, स्वास्थ्य स्थिति, चारा-पानी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
डीपीआरओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त हरा चारा और स्वच्छ पेयजल की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नीरज सिन्हा ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गोवंश हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी हैं। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कराने और सुधार कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।



