उत्तर प्रदेशचंदौली

सिसौड़ा गांव में 160 जरूरतमंदों को मिला सर्दी से राहत, कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

समाजसेवी मुलायम सिंह मौलिक ने ठंड के मौसम में गरीबों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना

रिपोर्ट: लारेंस सिंह

धीना। धानापुर विकासखंड के सिसौड़ा गांव में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मुलायम सिंह मौलिक द्वारा गांव के 160 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। सर्द मौसम के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब तबके के लिए कंबल एक बड़ी राहत होती है, जिससे उन्हें रात के समय ठंड से बचाव मिल पाता है।

ग्रामीणों ने समाजसेवी मुलायम सिंह मौलिक की सराहना करते हुए कहा कि वे हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आते हैं। कंबल वितरण के साथ-साथ वे समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करते रहते हैं। उनका यह सामाजिक कार्य क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है। कंबल वितरण के दौरान पूरे गांव में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर रामजी तिवारी, विनोद, सारनाथ सहित कई अन्य ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाजसेवी मुलायम सिंह मौलिक के प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button