उत्तर प्रदेशचंदौली

साइकिल सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

चंदौली के नवहीं पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने चंदन (26) को टक्कर मारी; पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नवहीं पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक चंदन (26) की मौत हो गई। वह सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार का निवासी था और साइकिल से कांटा विसुनपुरा गांव जा रहा था।

हादसे के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चंदन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सैयदराजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चंदन के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोते-बिलखते दृश्य देखने को मिला। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button