उत्तर प्रदेशबलिया
सहतवार गांव में शोक की लहर, दारोगा शमशेर सिंह के पिता गोरखनाथ सिंह का निधन
बलिया | सहतवार
बलिया जनपद के सहतवार गांव निवासी दारोगा शमशेर सिंह के पिता गोरखनाथ सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया।
इस दुःखद अवसर पर गणपत राय, हरजीत सरदार, पिंटू यादव, सोनाली पटवा सहित अनेक सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अथवा संदेश के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शमशेर सिंह एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी परिवार के साथ खड़े रहकर अपनी सहानुभूति जताई।



