उत्तर प्रदेशचंदौली

सर्विस रोड किनारे खुला नाला बना जानलेवा, बड़े हादसे की आशंका

चंदौली सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र में NHAI की लापरवाही, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना खुला नाला

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्विस रोड के समीप बना खुला नाला स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। लंबे समय से बिना ढके और बिना किसी चेतावनी संकेत के मौजूद यह नाला कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय और बारिश में नाला दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालक, पैदल राहगीर और स्कूली बच्चे आए दिन हादसे का शिकार होते-होते बचते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

मामले में NHAI की लापरवाही साफ नजर आ रही है। न तो नाले को ढका गया है और न ही बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Related Articles

Back to top button