उत्तर प्रदेशचंदौली

सपा में कृष्ण नन्द राय को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं में दिखा जोश

रिपोर्ट: अवधेश राय

चंदौली: सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के मार्गदर्शन एवं प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरे उतरते हुए श्री कृष्ण नन्द राय को समाजवादी युवजन सभा में प्रदेश सचिव (राज्य कार्यकारिणी) के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।

श्री कृष्ण नन्द राय, स्वर्गीय नंदकुमार राय के पुत्र हैं और ग्राम सभा ककरैत, पोस्ट ओयर चक, जिला चंदौली के निवासी हैं। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में और मजबूती आएगी।

समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा इकाई ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

क्षेत्र में इस मनोनयन को समाजवादी पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button