उत्तर प्रदेशचंदौली
संत गुरु रविदास जयंती: समाजवादी पार्टी मुगलसराय कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने दी कोटि-कोटि नमन, मानवता और समानता के संदेश को किया याद
रिपोर्ट: गणपत राय
आज समाजवादी पार्टी के मुगलसराय कार्यालय में संत गुरु रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदौली रामकिशुन यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने हमें यह अमर संदेश दिया कि इंसान की पहचान उसकी जाति नहीं, बल्कि उसके कर्म होते हैं।
रामकिशुन यादव ने आगे कहा कि गुरु रविदास का जीवन समानता, प्रेम और भक्ति का प्रतीक रहा और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने सभी भारतवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, सियाराम यादव, रोहित यादव, मनीष यादव, रामनाथ यादव और परमेश्वर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



