उत्तर प्रदेशवाराणसी

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची महिला

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरडीहा की रहने वाली नेहा परवीन ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही हैं।

नेहा परवीन ने बताया कि उनका विवाह प्रेम संबंध के बाद हुआ था। करीब तीन वर्षों तक संबंध में रहने के बाद दोनों ने शादी की, लेकिन शादी के एक महीने बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं शुरू हो गईं। उनका आरोप है कि उनका पति शराब के नशे में घर आता है, मारपीट करता है, गाली-गलौज करता है और उनका मोबाइल फोन छीन लेता है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति उन पर दोस्तों के साथ अनुचित व्यवहार करने का दबाव बनाता है तथा उनसे पैसे की मांग करता है। उनका कहना है कि वे किराए के मकान में रहती हैं और ससुराल पक्ष से भी उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है।

नेहा परवीन के अनुसार, उन्होंने पहले पुलिस चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वे सीधे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के कार्यालय पहुंचीं और लिखित ज्ञापन सौंपकर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें प्रताड़ना से मुक्ति दिलाई जाए और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button