उत्तर प्रदेशचंदौली

व्यासनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

दुल्हीपुर क्षेत्र में डाउन लाइन पर मालदा टाउन एक्सप्रेस से हुआ हादसा, गाजीपुर निवासी 29 वर्षीय संतोष यादव की हुई पहचान

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। दुल्हीपुर क्षेत्र के व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार व्यासनगर स्टेशन के पास पोल संख्या 760/34 के नजदीक डाउन लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गाजीपुर जिले के बरठी निवासी संतोष यादव (29 वर्ष) पुत्र रामदयाल यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष यादव हाइडिल कॉलोनी की ओर से दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही मालदा टाउन एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद काशी जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button