उत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापा

सीपी संवाद हेल्पलाइन की सूचना पर ACP अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में SOG-2 की कार्रवाई, 3 युवतियां व ग्राहक गिरफ्तार, होटल संचालक हिरासत में

धर्मनगरी काशी में एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। सीपी संवाद हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित गेस्ट हाउस में ACP मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में SOG-2 टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे से तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। छापे के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिससे गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि हुई।

पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button