उत्तर प्रदेशवाराणसी
वाराणसी दौरे पर सीएम मोहन यादव ने लिया बनारसी जायकों का स्वाद
काफिला रोककर कचौड़ी-सब्जी, जलेबी, लस्सी और चाट का आनंद लेते नजर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सरल और सहज अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। दौरे के दूसरे दिन जब वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे, तभी उनका काफिला मिनट हाउस क्षेत्र में एक खानपान की दुकान पर रुक गया।
यहां सीएम मोहन यादव ने बिना किसी औपचारिकता के दुकान में प्रवेश किया और बनारस के मशहूर व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कचौड़ी-सब्जी, जलेबी, दही, लस्सी के साथ-साथ गोलगप्पा और चाट का भी आनंद लिया।
इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जो बनारसी स्वाद का आनंद लेते नजर आए। सीएम का यह सादा और आम लोगों जैसा अंदाज़ वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया और यह पल चर्चा का विषय बन गया।



