उत्तर प्रदेशक्राइम

लखनऊ में महिला को इंस्टाग्राम पर धमकी और अश्लील मैसेज, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी के दो युवकों ने सोशल मीडिया के जरिए बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने जांच शुरू की

लखनऊ | Crime News

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक महिला ने वाराणसी के दो युवकों पर इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजने, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित छतेरी मानापुर निवासी राजा शेख उर्फ बाबू साहब और सैफुद्दीन जुड़े हुए थे। आरोप है कि 2 अगस्त से 25 अगस्त के बीच दोनों आरोपियों ने लगातार अश्लील और अभद्र संदेश भेजे। इसके अलावा उन्होंने रुपए का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने फोन कॉल कर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। लगातार धमकियों के कारण महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई।

पीड़िता ने पहले वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले का बड़ा हिस्सा लखनऊ से संबंधित होने के कारण उसे दुबग्गा थाने भेजा गया। दुबग्गा थाने में दोबारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button