उत्तर प्रदेशचंदौली

रैथा फायर ब्रिगेड भवन पर बयानबाजी से भड़के ग्रामीण, पूर्व विधायक के दावे को बताया भ्रामक

ग्रामीणों ने कहा- तथ्यहीन बयान से विकास कार्यों का अपमान, फायर ब्रिगेड भवन का निर्माण विधायक सुशील सिंह के कार्यकाल में हुआ

रिपोर्ट: अवधेश राय

कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के रैथा गांव में नवनिर्मित फायर ब्रिगेड भवन को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बयान पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने उनके बयान को तथ्यहीन, भ्रामक और निराधार बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

ग्रामीणों का कहना है कि रैथा गांव में फायर ब्रिगेड भवन समेत अन्य विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में वर्तमान विधायक सुशील सिंह की अहम भूमिका रही है। दिलशेर अहमद ने बताया कि भवन का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू होकर 2025 में पूर्ण हुआ, जो स्पष्ट रूप से विधायक सुशील सिंह के कार्यकाल की उपलब्धि है।

ग्रामीण चंद्रभान राय ने कहा कि पूर्व विधायक का कार्यकाल 2017 में ही समाप्त हो गया था, जबकि भवन का शिलान्यास 2020 में हुआ, जिससे सच्चाई साफ हो जाती है। अरविंद उपाध्याय ने कहा कि डाक बंगले के सुंदरीकरण और फायर ब्रिगेड भवन जैसे विकास कार्यों ने रैथा गांव को नई पहचान दी है।

वहीं प्रभाशंकर राय ने कहा कि गांव में हो रहे निरंतर विकास से ग्रामीणों में उत्साह है और जनता उन्हीं नेताओं पर भरोसा करती है जो सिर्फ बयान नहीं, जमीन पर काम करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और एकजुट होकर विकास कार्यों के समर्थन में अपनी बात रखी।

Related Articles

Back to top button