उत्तर प्रदेशचंदौली

राष्ट्रीय सम्मेलन में चमका चकिया का नाम, दो महिला ग्राम प्रधान दिल्ली में सम्मानित

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘लल्लन सिंह’ ने राष्ट्रीय सम्मेलन में सीमा गुप्ता और कंचन सिंह मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र की दो महिला ग्राम प्रधानों को दिल्ली में आयोजित ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ के राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इस दौरान सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सीमा गुप्ता और उतरौत ग्राम पंचायत की प्रधान कंचन सिंह मौर्य को उनके उत्कृष्ट कार्यों और पंचायत क्षेत्र में विकास व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत मंत्री Rajiv Ranjan Singh ने दोनों महिला प्रधानों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। पंचायतीराज मंत्रालय, दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से चयनित 135 महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने पंचायत स्तर पर उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं।

ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता और कंचन सिंह मौर्य ने अपने-अपने गांवों में कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें मॉडल पंचायत भवन, मॉडल अन्नपूर्णा भवन, मॉडल सामुदायिक शौचालय, विद्यालयों का कायाकल्प, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आकर्षक प्रवेश द्वार तथा पंचायत की गलियों में स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है।

सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सीमा गुप्ता को इससे पहले भी कई बार सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2023 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिलाधिकारी चंदौली द्वारा सम्मानित किया गया था। वर्ष 2024 में मॉडल शौचालय निर्माण के लिए भी उन्हें सम्मान मिला। वहीं वर्ष 2025 में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया। इसके अलावा 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के Red Fort में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

दिल्ली से वापस लौटने पर सिकंदरपुर गांव में ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों महिला प्रधानों को बधाई देते हुए इसे पूरे चकिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया।

Related Articles

Back to top button