रामगढ़ में यूनियन बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन
अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर

रिपोर्ट: लारेंस सिंह
चंदौली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सेवाओं के विस्तार के तहत रामगढ़ स्थित नवनिर्मित शाखा परिसर का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी के क्रीं-कुण्ड, रामशाला के पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बैंक के अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, क्षेत्र प्रमुख राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अघोराचार्य बाबा ने बैंक की सफलता की कामना करते हुए जनसेवा में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। समारोह में उप क्षेत्र प्रमुख पंकज सिंह, अभिषेक, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार नागवंशी और शाखा प्रमुख मिन्हाज जलाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और बैंक के ग्राहक भी शामिल हुए। अंत में शाखा प्रमुख मिन्हाज जलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।



