प्रकाश नॉर्थ भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की शोक सभा, भोला प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि
अखबार सेंटर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई सभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: गणपत राय
वाराणसी में प्रकाश नॉर्थ भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से अखबार सेंटर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ अखबार वितरक सुनील नेता के पिता भोला प्रसाद (80 वर्ष), निवासी पराहूपुर, के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि भोला बाबू लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे और वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से संगठन और परिवार में शोक की लहर है।
शोक सभा में भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, अमित कुमार शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, मदन यादव, कयामुद्दीन अंसारी, राहुल कुमार, सनी निगम और मोहम्मद सूफी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।



