उत्तर प्रदेशचंदौली

प्यार, तीन शादियां और जंगल में मिली मौत… अंशु की खौफनाक कहानी

शादी के कुछ ही दिनों बाद टूटा रिश्ता, चंदौली से लापता विवाहिता का रहस्यमयी अंत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली/मिर्जापुर-  कुछ कहानियां कागजों में नहीं, जंगल की खामोशी में खत्म होती हैं। 22 वर्षीय अंशु चौरसिया की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसमें प्यार, विरोध, रिश्तों का टूटना और अंत में दर्दनाक मौत शामिल है। अंशु चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 26 मार्च 2025 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओढ़वार गांव निवासी किशन चौरसिया से हुई थी।

शादी के बाद शुरुआती एक सप्ताह तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन इसके बाद हालात अचानक बदल गए। 12 अप्रैल को अंशु रहस्यमयी ढंग से घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 13 अप्रैल को मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। मिर्जापुर क्राइम ब्रांच और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अंशु की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

अंशु की कहानी अब एक रहस्यमयी हत्याकांड में तब्दील हो चुकी है। प्यार से शुरू हुआ रिश्ता इतनी जल्दी कैसे टूटा, वह घर से क्यों निकली और जंगल तक कैसे पहुंची—ये सभी सवाल फिलहाल अनुत्तरित हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button