पड़ाव: आर.एस. इंग्लिश स्कूल बखरा में रिजल्ट के बाद उमड़ी भीड़, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बेहतरीन परिणाम से गदगद छात्र-छात्राएं, शिक्षकों से लिया आशीर्वाद; विद्यालय प्रबंधन ने बताया रिजल्ट संतोषजनक

रिपोर्ट: गणपत राय
पड़ाव क्षेत्र के बखरा स्थित आर.एस. इंग्लिश स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने रिजल्ट को देखने और सफलता की खुशी साझा करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, जहां पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए छात्रों ने अपने शिक्षकों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की। कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन के राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम काफी संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस मौके पर अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय परिसर में चारों ओर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि त्रिपाठी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं—फारुख, सादिया, साइमा, फरीन, पायल, नूराफ्शा, प्रीति, लक्ष्मी, राकेश, आकांक्षा, मेराज, ज्योति, गौरव और मधुरीका समेत कई लोग मौजूद रहे।



