उत्तर प्रदेशचंदौली
धीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रेलवे क्रॉसिंग धीना के पास चेकिंग के दौरान ब्लू लाइम ब्रांड की 45 पाउच देशी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

रिपोर्ट: गणपत राय
चन्दौली। थाना धीना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में 10 जनवरी 2026 को रेलवे क्रॉसिंग धीना के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जहां सफेद बोरे में रखी ब्लू लाइम ब्रांड की 45 पाउच देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश माली, निवासी ग्राम घोसवा, थाना कन्दवा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



