उत्तर प्रदेशवाराणसी

देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, कई पकड़े गए

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी में गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार में चल रहे अवैध अड्डे पर छापेमारी की। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान मौके से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और लंबे समय से मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस सभी पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शहर में अवैध देह व्यापार के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button