उत्तर प्रदेशचंदौली

दुल्हीपुर के पुरैनी में नि:शुल्क मेडिकल कैंप, 55 मरीजों का हुआ उपचार

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम, विधायक रमेश जायसवाल ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जनपद के दुल्हीपुर क्षेत्र स्थित पुरैनी गांव में सनराइज पब्लिक स्कूल परिसर में नि:शुल्क दवा वितरण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज गुप्ता एवं खंड कार्यवाह विष्णु पटेल भी मौजूद रहे।

कैंप में कुल 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित दवाएं और चिकित्सकीय सलाह दी गई। चिकित्सा टीम में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज और पंडित कमलापति त्रिपाठी हॉस्पिटल से आए चिकित्सक डॉ. चंदन वर्मा, डॉ. अभिनव कुमार कुशवाहा और डॉ. विष्णु प्रिया शामिल रहीं।

इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों में एएनएम पूनम सिंह, ममता सिंह, आकांक्षा मौर्य, सीएचओ रेनू सिंह तथा आशा कार्यकर्ता सिंधु देवी, सूर्यवती देवी, साधना देवी और आशा संगिनी सीतारा देवी की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Back to top button