उत्तर प्रदेशचंदौली

दुलहीपुर में घरौनी व पुनर्वास को लेकर भू-स्वामियों और दुकानदारों की आवाज बुलंद

एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव बोले– 72 फीट चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों को पहले पुनर्वास, फिर तोड़फोड़

रिपोर्ट: गणपत राय

दुलहीपुर क्षेत्र में घरौनी स्वामित्व और सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर भू-स्वामियों और दुकानदारों ने आवाज उठाई। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दुलहीपुर में मात्र 6 लोगों को घरौनी मिली है, जबकि महाबलपुर में 93 लोगों को घरौनी प्राप्त हुई है। शेष ग्रामीणों को स्वामित्व न मिलने से उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मांग को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही 72 फीट चौड़ीकरण की जद में आ रहे घरों और दुकानों के संबंध में स्पष्ट किया कि जब तक प्रभावित लोगों को जमीन और मकान बनाकर पुनर्वास नहीं दिया जाता, तब तक उनके घर न तोड़े जाएं।

समाजसेवी रतन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रभावित लोग मुआवजा नहीं, बल्कि पुनर्वास चाहते हैं। जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक घरों को टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से गरीबों के अधिकारों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की।

बैठक में बड़ी संख्या में पीड़ित दुकानदार और भू-स्वामी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी से न्याय की उम्मीद जताई और शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Articles

Back to top button