उत्तर प्रदेशचंदौली

दीनदयाल नगर में राय क्लासेस में धूमधाम से मनाई गई जयंती

युवाओं को अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति का संदेश, मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने किया संबोधित

रिपोर्ट: गणपत राय

दीनदयाल नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘राय क्लासेस’ में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या ने भाग लेकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि CBS के डायरेक्टर धनंजय सिंह एवं संस्थान के शिक्षकों द्वारा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक पराक्रमी योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपने साहस, संगठन क्षमता और मातृभूमि के प्रति समर्पण से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक वीके राय सर ने अपने संबोधन में शिवाजी महाराज के प्रबंधन कौशल, रणनीतिक सोच और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को अपनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक रोहित चौधरी और धर्मेंद्र गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए और शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ जयघोष कर कार्यक्रम को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।

समारोह के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के बीच मिठाई वितरण के साथ हुआ।

यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक महानायक को श्रद्धांजलि देने का अवसर बना, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करने का प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button