उत्तर प्रदेशचंदौली

ठंड में जरूरतमंदों को राहत, 210 असहाय लोगों में कंबल का वितरण

छत्रबली सिंह ने कहा- असहायों की सेवा से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं, समाजसेवी विजय शंकर सिंह की सराहनीय पहल

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। इलिया क्षेत्र के खिलची गांव में ठंड से राहत दिलाने के लिए समाजसेवी विजय शंकर सिंह उर्फ बाबिल सिंह ने 210 असहाय और जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लोगों ने राहत महसूस की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि असहाय और गरीब लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। ऐसे कार्य समाज में भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाजसेवी विजय शंकर सिंह के प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा की।

समाजसेवी विजय शंकर सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों की मदद का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में और अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, उपेंद्र पांडेय, सत्येंद्र कुमार, संतोष पांडेय, एहसान अली, भरत सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button