ठंड में उम्मीद की गर्माहट बनीं ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता, 1900 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
खुद गांव की गलियों में उतरकर किया कंबल वितरण, सेवा, संवेदना और नेतृत्व की पेश की मिसाल
रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली जिले के चकिया विकासखंड अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में रविवार को मानवता और जनसेवा की मिसाल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ स्वयं मैदान में उतरकर करीब 1900 गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए। राष्ट्रीय सेवा विद्यालय परिसर से शुरू हुए इस सेवा अभियान ने जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाई।
ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने कहा कि जनता ने जो विश्वास सौंपा है, उसकी सेवा करना उनका कर्तव्य है। जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वहीं सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।
गौरतलब है कि सीमा गुप्ता के कार्यकाल में गांव में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और शिक्षा से जुड़े कई विकास कार्य कराए गए हैं। इन्हीं कार्यों के लिए उन्हें लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है और वे दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता कर चुकी हैं। ग्रामीणों ने उनके प्रयास की जमकर सराहना की।



