उत्तर प्रदेशवाराणसी

चाइनीज मंझे की चपेट में आए पूर्व पार्षद के भाई, बाल-बाल बचे

भोजुबीर क्षेत्र में अरुण कुमार सिंह ‘बिंटू’ का गर्दन मंझे में उलझने से गंभीर रूप से घायल होने का खतरा, स्थानीय लोगों की तत्परता से बचाव। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से चाइनीज मंझे पर सख्त प्रतिबंध की मांग की।

रिपोर्ट: गणपत राय

वाराणसी के भोजुबीर क्षेत्र में पूर्व पार्षद शिव प्रकाश सिंह के छोटे भाई अरुण कुमार सिंह ‘बिंटू’ चाइनीज मंझे के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शनिवार को विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पार करते समय अचानक उनका गर्दन मंझे में उलझ गया। इस हादसे से अरुण गंभीर रूप से घायल होने के कगार पर थे, लेकिन आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता और साहसपूर्ण मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय रहते मंझा हटाया नहीं जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अरुण का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जबकि गर्दन पर गंभीर चोट लगने से बचने का शुक्रिया उन्होंने स्थानीय लोगों को अदा किया।

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन से अपील की है कि चाइनीज मंझे पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोग भयभीत हैं और ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

वाराणसी प्रशासन ने फिलहाल घटना की जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई का आकलन किया जा रहा है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, और लोग सुरक्षा में लापरवाही को लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button