उत्तर प्रदेशचंदौली

चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ में शिष्टाचार भेंट के दौरान सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रखा पक्ष, मिला सहयोग का आश्वासन

रिपोर्ट: गणपत राय

चकिया क्षेत्र के विधायक कैलाश आचार्य ने राजधानी लखनऊ में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि चकिया विधानसभा के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस मुलाकात को चकिया क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button