उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में 1 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

धानापुर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबिश—NDPS एक्ट में केस दर्ज

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में धानापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए किशुनपुरा रास्ते के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान दुक्खू राम उर्फ हरिश्चंद्र राम (उम्र करीब 61 वर्ष) निवासी हिंगुतरगढ़, थाना धानापुर के रूप में हुई।

अभियुक्त की निशानदेही पर सीतापोखरी स्थित एक पान की गुमटी के पीछे से कुल 1 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 30, 40 और 60 रुपये में बेचता था। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि इस कार्य में एक अन्य व्यक्ति भी उसका सहयोग करता है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना धानापुर में मुकदमा संख्या 0054/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वर्ष 2024 में जेल जा चुका है, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव और सोनू यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button