उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर भव्य आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार

वृद्धा आश्रम मधुपुर में चिकित्सा कैंप, वस्त्र और फल वितरण के साथ योग प्रशिक्षण भी आयोजित

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। 10 अप्रैल 2026 को विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम मधुपुर, चंदौली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर होम्योपैथिक के जनक डॉ. कृश्चियन फेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, पूर्व सदस्य होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश डॉ. यूजेश कुमार सिंह और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान आयुर्वेद, होम्योपैथिक और एलोपैथ पद्धति के संयुक्त चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कुल सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा 70, आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा 35, सीएचओ मधुपुर द्वारा 35 तथा योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक चकिया द्वारा 45 मरीजों का उपचार किया गया।

कार्यक्रम में कृषक विकास समिति के प्रबंधक गिरिजेश राय द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए, वहीं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा फल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। योग वेलनेस सेंटर चकिया की प्रशिक्षक सत्यभामा पटेल और अनुपम मिश्रा द्वारा वृद्धजनों को योग प्रशिक्षण भी दिया गया।

साथ ही वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक मरीज देखने वाले ग्रामों को सम्मानित किया गया, जिसमें रा.हो. जिला, देवई और लेहरा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रूपेश कुमार सिंह (सचिव, चिकित सेवा संघ), डॉ. संत कुमार जायसवाल और डॉ. विजय कुमार का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर समाजसेवी हरजीत सिंह, सूरज तिवारी, वकील गणपत राय, बृजेश राय सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इन सभी लोगों की भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। साथ ही जनपद होम्योपैथिक विभाग के समस्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button