उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में नए एआरटीओ कार्यालय का शिलान्यास, 5.47 करोड़ की लागत से बनेगी इमारत

कटशिला ग्राम सभा के पास विधायक रमेश जायसवाल ने कराया शिलान्यास, जनता को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। जनपद में लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहे सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) को अब अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। रविवार, 22 फरवरी 2026 को ग्राम सभा कटशिला के पास करीब 5 करोड़ 47 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए एआरटीओ कार्यालय भवन का शिलान्यास रमेश जायसवाल ने स्थानीय लोगों के हाथों करवाया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि वर्ष 1997 में जब जनपद चंदौली का गठन हुआ था, तब से लेकर अब तक यहां का एआरटीओ कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता को स्थायी कार्यालय की जरूरत महसूस हो रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि उनके प्रयासों से यह नया भवन बनने जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को सौंप दिया जाएगा, ताकि आम जनता को परिवहन संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय बनने के बाद जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

इस अवसर पर कार्यदायी संस्था C&DS के एई राजकुमार, अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मुगलसराय विधानसभा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, विवेक सिंह, धीरज, गंगाराम साहनी और संदीप पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा ग्राम प्रधानगढ़ सूरज सिंह, शेषमणि सिंह कल्लू, रवि शंकर सिंह बब्बू, सुभाष मौर्य, शामू वियार, रितेश सिंह और विधायक प्रदीप संजय कनौजिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने नए कार्यालय के निर्माण को जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button