उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया हिंदू नववर्ष, व्यापारियों ने मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं

सैयदराजा समेत जिले के कई बाजारों में विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का उत्साह, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली के सैयदराजा बाजार सहित जिले के विभिन्न कस्बों—मुगलसराय, चकिया, सकलडीहा और चंदौली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और चैत्र नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों का स्वागत किया। इस दौरान रामनवमी की अग्रिम बधाई भी दी गई और बाजारों में उत्सवी माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर काम करना चाहिए और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर सरदार हरजीत सिंह, मोहन गुप्ता, राजेश कुमार केशरी, राजेश कुमार गुप्ता, पिंटू केशरी, अखिलेश चौरसिया, कमलाकर तिवारी, मन्नी अली, अशोक कुमार चौरसिया, खुर्शीद, कमरू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button