उत्तर प्रदेशचंदौली

ग्राम सभा रैथा में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती

सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश के साथ ग्रामीणों ने किया महान सम्राट को नमन

रिपोर्ट: अवधेश राय

चंदौली। ग्राम सभा रैथा में महान शासक और मानवता के प्रतीक सम्राट अशोक की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कन्हैया कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि रमेश कुशवाहा मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन, उनके शासनकाल और उनके द्वारा अपनाए गए धर्म, शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस दौरान इश्वदेव मौर्य, उमेश मौर्य, राकेश मौर्य, दीपक मौर्य, लालू मौर्य, चंदन मौर्य, मुन्ना मौर्य, शेखर मौर्य और बलवंत मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button