उत्तर प्रदेशचंदौली

गणतंत्र दिवस पर एल एस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन

विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कौशल विकास और तकनीकी खेती पर दिया जोर, कृषि आधारित शिक्षा को बताया भविष्य की जरूरत

रिपोर्ट: गणपत राय

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भतीजा में संचालित एल एस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कौशल विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बच्चों को खेती को तकनीकी तरीके से अपनाने के लिए प्रेरित किया और स्किल डेवलपमेंट को समय की जरूरत बताया। साथ ही उन्होंने अपने विद्यालय में कृषि से जुड़े कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा को शामिल करने की बात कही। विद्यालय प्रबंधन की यह नई सोच शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button